कांग्रेस के कई दिग्गज वार्डो में हारे, ओबैसी की एक सभा दिला गई दो पार्षद
जबलपुर। करीब 17 साल बाद जबलपुर की नगर सत्ता के लिए कांग्रेस के जगत बहादुर सिंह अन्नू के लिए अनुमानों के मुताबिक जनमत मिला और मेयर की कुर्सी पर विश्वनाथ दुबे के बाद कांग्रेस को सफलता मिली। अन्नू ने भाजपा प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जामदार को 44339 वोटों से पराजित कर दिया। वहीं नगर निगम के पं भवानी प्रसाद तिवारी सदन में भाजपा बहुमत के साथ बैठेगी। भाजपा ने पार्षदों के चुनाव में पिछली बार से अच्छा प्रदर्शन कर 44 वार्डो में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के 26 वार्डो में ही पार्षद चुन सके और उसके दो बागी निर्दलीय चुनाव जीतने में कामयाब रहे। कांग्रेस के दिग्गज पार्षद माने जाने वाले द्वारका मिश्र, केवल कृष्ण आहूजा, नेता प्रतिपक्ष राजेश सोनकर की भाभी लता सोनकर चुनाव में पराजय मिली। खास बात ये कि नगर निगम चुनाव में सिर्फ एक बार सभा करने आए एआईएमआईएम के असुद्दीन ओबैसी ने दो पार्षदों की जीत के साथ एंट्री की। कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू को 2,93,192 वोट मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी ड्रॉ जामदार को 2,48,853 वोट मिले। चुनाव जीतने के बाद अन्नू ने कहा कि वे पहली बैठक में नर्मदा में मिलने वाले गंदे नालों को रोकने कदम उठाएंगे। ( साभार-भास्कर)