Type Here to Get Search Results !

शासकीय आईटीआई मण्डीदीप में अप्रेन्टिसशिप मेला 22 जुलाई को विभिन्न कम्पनियों द्वारा 80 पदों हेतु किया जाएगा चयन

 




रायसेन, 21 जुलाई 2022
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मण्डीदीप ग्राम मेंदुआ भोजपुर रोड रायसेन में 22 जुलाई को प्रातः 10 बजे एक दिवसीय प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेला आयोजित किया जा रहा है। यह अप्रेन्टिसशिप मेला कौशल विकास संचालनालय मप्र के तत्वाधान में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मण्डीदीप द्वारा आयोजित किया गया है। इस मेले में वर्धमान यार्न्स, अनंत स्पिनिंग मिल्स, एचईजी, आई डब्ल्यू आई स्टेशनरी प्रायवेट लिमिटेड, टेफे, इन्सूलेटर एण्ड इलेक्ट्रिकल्स तथा एमटेक ऑटो कम्पनी सम्मिलित होंगी जिनके द्वारा 80 पदों पर भर्ती हेतु युवाओं का चयन किया जाएगा।
इस अप्रेन्टिसशिप मेले में कक्षा 10वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण 18 वर्ष से अधिक आयु के पुरूष एवं महिला अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 8050 रू से 9500 रू प्रतिमाह स्टाइपेन्ड एवं अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। इच्छुक युवक-युवतियां अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा, सीव्ही, रिज्यूम सहित 22 जुलाई 2022 को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार हेतु शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मण्डीदीप में उपस्थित होकर अप्रेन्टिसशिप मेले में शामिल हो सकते हैं। अप्रेन्टिसशिप के लिए भर्ती, अप्रेन्टिसशिप नियमों एवं कम्पनियों के शर्तो के अनुसार की जाएगी। प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेला में प्रतिभागिता हेतु यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।  
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.