Type Here to Get Search Results !

अधारताल में जजर्र मकान व स्कूल के क्षतिग्रस्त टॉयलेट को बुल्डोजर ने गिराया

भवन मालिक को दी थी हिदायत व नोटिस

जबलपुर। अधारताल मिल्क स्कीम के पास जजर्र मकान एवं शासकीय स्कूल के क्षतिग्रस्त टॉयलेट को नगर निगम की टीम में जमींदोज कर दिया। मिल्क स्कीम नाले के पास अवैध रूप से निर्मित कच्चा-पक्का निर्माण करने वालों को मौके पर नोटिस दिए गए हैं। निर्धारित समय में निर्माण न हटने की स्थिति में नगर निगम तोड़ने की कार्रवाई करेगा। अतिक्रमण दस्ता प्रभारी सागर बोरकर ने बताया कि बड़ा फुहारा निवाड़गंज निवासी एसके जैन का पुराना जजर्र मकान मिल्क स्कीम के सामने है। भवन शाखा से उक्त मकान को गिराने के निर्देश पूर्व में हुए थे। सुबह कार्रवाई करने पहुंची टीम को मौके पर मकान मालिक नहीं मिले, तो उन्हें मौके से मोबाइल फोन पर कई बार कॉल किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। टीम ने मुनादी कराने के बाद करीब 1500 वर्ग फीट में निर्मित जजर्र मकान को गिरा दिया।

 जजर्र मिला स्कूल का टॉयलेट, हो सकता था हादसा

 कार्रवाई करने मिल्क स्कीम पहुंची टीम को शासकीय स्कूल का बाथरूम क्षतिग्रस्त मिला। नाले की ओर बना बाथरूम किसी भी दिन अचानक गिर जाता। टीम ने बाथरूम को गिराते हुए नाले का निरीक्षण किया तो 10 से 12 अतिक्रमण नाले के उपर मिले। लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर उसमें निर्माण करा लिया है, जिससे नाले के पानी की निकासी में बाधा उत्पन्न हो रही है। नगर निगम की टीम ने कब्जाधारियों को नोटिस देते हुए तत्काल कब्जा हटा लेने की बात कही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.