Type Here to Get Search Results !

भोपाल से मालती राय प्रत्याशी,अमृता यादव को भाजपा ने खंडवा से बनाया महापौर प्रत्याशी

 

भोपाल से मालती राय प्रत्याशी,अमृता यादव को भाजपा ने खंडवा से बनाया महापौर प्रत्याशी

भोपाल    भाजपा ने 16 में से 13 नगर निगमों के लिए महापौर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। 7 महिलाओं को टिकट दिया गया है। रीवा से प्रमोद व्यास, कटनी से ज्योति दीक्षित, बुरहानपुर से माधुरी पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि ग्वालियर, रतलाम और इंदौर में प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है।  भारतीय जनता पार्टी ने लंबी मशक्कत के बाद खंडवा से पूर्व विधायक हुकुमचंद यादव की बहू और पूर्व पार्षद और नगर निगम सभापति रहे अमर यादव की पत्नी अमृता यादव को महापौर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। महापौर पद के लिए अमृता यादव के अलावा पैनल में महिला मोर्चा की प्रांतीय पदाधिकारी ममता बोरसे और डा. प्रीति गुर्जर के नाम शामिल थे। इधर कांग्रेस पांच दिन पहले वरिष्ठ कांग्रेसी वीरेंद्र मिश्र की बहू और पूर्व पार्षद अमित मिश्रा की पत्नी आशा (विश्वकर्मा) मिश्रा को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों से महापौर प्रत्याशी तय हो जाने के बाद अब सबकी नजरें वार्ड पार्षद के के अधिकृत प्रत्याशी पर है। शहर के 50 वार्डों में भाजपा से टिकट लेने के लिए दावेदारों में घमासान की स्थिति है। पार्टी को एक नाम पर सर्वसम्मति बनाने के लिए मशक्कत करना पड़ रहा है।      



*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.