चुनावी माहौल में संक्रमण की रफ्तार भी तेज हो रही
जबलपुर। पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव माहौल के बीच कोरोना संक्रमण की रफ्तार भी बढ़ रही है। सोमवार को नए पॉजिटिव केस मिलने के बाद मंगलवार को संख्या फिर बढ़ गई। स्वास्थ विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को 213 लोगों की सेम्पलिंग की गई थी जिसमें 7 नए पॉजिटिव केस मिले, वहीं स्वस्थ होने पर 2 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। जबलपुर में एक्टिव केसों की संख्या 42 हो गई है। सरकारी रिकार्ड में बीते 10 दिन के अंदर 2 मरीज की मौत दर्ज की गई। भोपाल में संक्र मण दर प्रदेश भर में सबसे ज्यादा है, दूसरे नंबर पर इंदौर है। जिला प्रशासन व स्वास्थ विभाग ने कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने का आग्रह जनसामान्य से किया है।
