कांग्रेस के वोट काटकर भाजपा की मदद करते हैं एआईएमआईएम नेता
जबलपुर। राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने मप्र दौरे पर आए एआईएमआईएम के नेता असुद्दीन ओबेसी पर तंज कसते हुए कहा कि वे भाजपा की मदद करने यहां आए हैं। नगर निगम के पार्षद चुनाव में एआईएमआईएम के सात प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं जिनके समर्थन में ओबेसी सोमवार को सभा करने जबलपुर आए थे। सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि ओबेसी कांग्रेस के वोट काटकर भाजपा की मदद करते आए हैं और यही उद्देश्य उनका जबलपुर प्रवास में भी था। राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा ने असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोलते हुए कहा है कि वे कांग्रेस के वोट काटकर भारतीय जनता पार्टी की मदद करते हैं, लेकिन उनकी यह चाल मध्यप्रदेश में किसी भी तरह से नहीं चलेगी। क्योंकि प्रदेश की जनता उन्हें और भाजपा को अच्छी तरह से पहचान चुकी है। लिहाजा उनके एमपी दौरे से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। तन्खा ने कहा कि ओबेिसी जाते तो हर राज्य में है, पर उन्हें जीत कहीं भी नहीं मिलती हैं। इससे पहले भी हो असुद्दीन ओवैसी यूपी, बिहार में जाकर जनता के बीच अपना राग अलाप चुके हैं, पर उन्हें कहीं से सफलता नहीं मिली, बल्कि वे भाजपा के मददगार ही साबित हुए। कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि ओबेसी जिन मतदाताओं को बहकाने आए थे, वे समझदार हैं और उनकी बात नहीं मानने वाले।
