Type Here to Get Search Results !

पंचायत चुनाव के पहले चरण का घमासान, मतदान सामग्री लेकर दल रवाना

जबलपुर, सिहोरा,पनागर व कुंडम जनपद में शनिवार को होगी वोटिंग 

जबलपुर। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में 25 जून को होने वाले पहले चरण के लिए मतदान दलों की आज रवानगी हो गई। मतदान कर्मियों को जबलपुर जनपद के लिए मॉडल स्कूल से मतदान सामग्री का वितरण किया गया। इसी तरह कुंडम व अन्य जनपदों में बनाए गए अस्थाई स्ट्रांग रूम से भी मतदान सामग्री का वितरण किया गया। वितरण केंद्र में सुबह से ही मतदान दलों का तांता लगा था। वितरण दल और मतदान दल नंबर वार सामग्री लेकर उनका मिलान करते रहे। मतपत्रों से हो रहे चुनाव के लिए सील, पैड, अमिट स्याही, मत पेटी सहित तमाम लिफाफे मतपत्र लेकर मतदान दल मतदान केंद्रों की ओर रवाना हुए। सेक्टर वाइस खड़ी बसों से उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचाया जा रहा है। मतदान दलों की रवानगी के लिए 268 बसों का पहले ही अधिग्रहण कर लिया गया था। प्रथम चरण में जबलपुर, सिहोरा, पनागर और कुंडम जनपद में मतदान होगा, जिनमें 256 ग्राम पंचायत, 83 जनपद सदस्य और 10 जिला पंचायत सदस्यों के लिए मत डाले जाएंगे। 14 ग्राम पंचायत पहले ही निर्विरोध सरपंच का चुनाव कर चुकी हैं। सामग्री वितरण के दौरान कुछ कर्मचारियों ने आधी अधूरी सामग्री दिए जाने की शिकायतें भी कीं। उनका कहना था कि आधी-अधूरी सामग्री दिए जाने कारण उनका समय वितरण केंद्र में बीत रहा है। कई तो मतपत्रों को लेकर भी सिर खपाते देखे गए। उल्लेखनीय है कि आज मतदान सामग्री वितरण के पूर्व वितरण दलों ने केंद्रवार सामग्री के बंडल पहले ही तैयार करके रखे थे।

 426905 मततादा करेंगे भाग्य का फैसला

प्रथम चरण जबलपुर जनपद के अंर्तगत आने वाली 80 ग्राम पंचायतों, 22 जनपद, 245 सदस्यों को चुना जाना है। वहीं कुल मतदाता 128378 हैं। इसी प्रकार पनागर जनपद में 62 ग्राम पंचायतें, 20 जनपद,167 सदस्य को 93990 मतदाता चुनेंगे। कुंडम में 68 ग्राम पंचायतें, 20 जनपद सदस्य,169 सदस्यों को 95419 मतदाता चुनेंगे। इसी तरह सिहोरा जनपद में 60 ग्राम पंचायतें, 22 जनपद सदस्यों, 199 सदस्यों का भाग्य 109118 मदाताओं के हाथों में है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.