नगर निगम चुनाव प्रभारी, संचालक, विधानसभा एवं मंडल प्रभारियों की बैठक
जबलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में है, कार्यकर्ता आने वाले 10 दिनों में पूरी ताकत के साथ पार्टी के प्रत्याशियों के प्रचार में जुटे रहें। उन्होने नगर निगम चुनाव के प्रभारी, संचालक व विधानसभा, मंडल प्रभारियों की बैठक में कहा कि हर बूथ पर हमारी पूर्व तैयारी का असर दिखना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने बागी प्रत्याशियों की जानकारी जिम्मेदार पदाधिकारियों से ली और कहा कि संगठन कार्रवाई करेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हर बूथ में कार्यकर्ताओं को साथ आकर योजनाबद्ध तरीके से मेहनत करनी होगी। चुनाव को दिशा देने का कार्य इस टीम को करना है और आपका माइक्र ो मैनेजमेंट ही चुनाव में भाजपा की जीत को और अधिक मजबूत करेगा। बैठक में नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, चुनाव प्रभारी शैलेंद्र बरु आ, सह प्रभारी प्रभात साहू, संचालक विधायक अशोक रोहाणी, सह संचालक संदीप जैन, विधानसभा चुनाव प्रभारी अखिलेश जैन, दीपांकर बैनर्जी, सदानंद गोडबोले, डॉ अभिलाष पांडे, मंडल प्रभारी श्रीराम शुक्ला, सुनील जैन, राजा सराफ, अमर पटेल, मनीष दुबे, विवेक अग्रवाल, सिद्धार्थ शुक्ला, राजीव बेंटिया, मुरली दुबे, रजिवान अंसारी, जयकांत उपाध्याय, भरत मंगलानी, आंनद सोनी, प्रभाशंकर कुशवाहा, नीलेन्द्र चटर्जी, संजय जैन उपस्थित थे।