भोपाल। नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी टिकट को लेकर मचा घमासान नामांकन के आखिरी दिन तक शहर-शहर हंगामा में तब्दील रहा। इंदौर में भाजपा से एक आपराधिक आरोप से घिरे व्यक्ति की पत्नी को टिकट देने के विवाद में एन वक्त पर टिकट बदलना पड़ी, वही देवास भाजपा कार्यालय में टिकट न मिलने से खफा भोजराज सिंह जादोन ने खुद पर कैरोसिन उड़ेलकर आग लगने का प्रयास किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। मैहर में भी भाजपा में जबरदस्त बगावत की खबर है।
Breaking News
Loading...
