42 लाख नगद बरामद, मुख्य आरोपी की तलाश
जबलपुर। सराफा बाजार में हवाला कारोबारी के ऑफिस में पुलिस व इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने दबिश देकर में करीब साढ़े 42 लाखों रु पए हवाला की राशि बरामद की है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर सीएसपी दीपक मिश्र, कोतवाली टीआई एसपीएस बघेल व आरआई सौरभ तिवारी ने अग्रवाल मार्केट स्थित झांसी वाला की दुकान पर छापा मारा जहां बल्देवबाग आनंद कॉलोनी निवासी अमित क्षत्रिय व गढ़ा निवासी शुभम पटैल मशीनों से नोट गिनती करते मिले। पुलिस ने मामले की छानबीन कर रकम इनकम टैक्स विभाग के हवाले कर दी है।
डिपाजिट पर्चियों व नोटों में पैंसिल से लिखे कोड वर्ड
पुलिस के मुताबि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सराफा में बड़े पैमाने पर हवाला का कारोबार किया जा रहा है। पुलिस व इनकम टैक्स विभाग ने जब छापा मारा तब एक छोटी व दो बड़ी मशीनों से शुभम व अमित नोट गिन रहे थे। संबंधित कागजों व डिपाजिट पर्चियों में पैंसिल से कोड वर्ड लिखे थे। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे आर्शीवाद मार्केट नुनहाई के व्यापारी विपिन पटैल के लिए काम करते हैं। पुलिस ने 42 लाख 54 हजार रुपए बरामद कर मुख्य आरोपी विपिन पटैल की तलाश शुरू कर दी है। राहुल जैन व करण ठाकुर के बारे में पता चला कि वे हवाला की रकम गुरंदी के एक व्यापारी को देने गए हैं, पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है।बताया जाता है कि सराफा बाजार में हवाला कारोबार करने वाले कुछ अन्य व्यापारियों के बारे में भी जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।