Type Here to Get Search Results !

जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के साथ बढ़ते जा रहे एक्टिव केस

जबलपुर। चुनावी सरगर्मी बढ़ने के साथ ही कोरोना के नए पॉजिटिव केस मिलने का क्रम जारी है। गुरुवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक 5 नए पॉजिटिव केस मिले और स्वस्थ होने पर 2 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। वहीं एक्टिव केसों की संख्या 37 हो गई है। स्वास्थ विभाग ने बताया कि गुरुवार को 238 लोगों की सेम्पलिंग की गई थी। दरअसल, जानकार बताते हैं कि बीते 10 दिनों में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या में करीब 40 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है। प्रदेश में 6 जून को मात्र 254 एक्टिव केस थे जो गुरुवार को 400 की संख्या पार कर गए। वहीं पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव की हलचल तेज होने से संक्रमण का खतरा बढ़ने की संभावना जताई गई है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.