Type Here to Get Search Results !

बकरी चराने वाली महिला बनी निर्विरोध सरपंच


मध्य प्रदेश अपने अजब गजब कारनामों को लेकर अक्सर चर्चा में बना रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले बुदनी विधानसभा क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल देखने को मिली। ग्रामीणों ने यहां एक बकरी चराने वाली महिला को निर्विरोध सरपंच चुना है।फिलहाल प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चल रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले बुधनी विधानसभा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत ससली में एक बकरी चराने वाली महिला सुलोचना बाई को निर्विरोध ग्राम पंचायत का सरपंच चुना गया है, जिससे चारों तरफ ग्राम ससली की वाहवाही गूंज रही है। समरस पंचायतों में ससली का नाम महत्वपूर्ण हैं, यहां सरपंच के साथ ही सभी पंच भी महिलाएं ही चुनी गई हैं।नवनियुक्त सरपंच सुलोचना बाई ने बताया कि पंचायत चलाने का अवसर मिला है बता दें सुलोचना बाई मजदूरी कर और तीन घरों की बकरी चराने का काम करती हैं।

 






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.