Type Here to Get Search Results !

अनुराग कश्यप की बेटी ने शेयर की बॉयफ्रेंड संग तस्वीरें


अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप की रीसेंट तस्वीरें चर्चा में हैं। इन तस्वीरों में वह अपने बॉयफ्रेंड शेन के साथ वकेशन मनाती दिख रही हैं। आलिया ने यह भी बताया है कि उन्हें 5 तस्वीरों में से कौन सा फोटो बेहतर लग रहा है। आलिया अक्सर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। आलिया अनुराग और उनकी पहली वाइफ आरती बजाज की बेटी हैं। वह व्लॉगिंग भी करती हैं और बॉयफ्रेंड से जुड़े पोस्ट अक्सर शेयर करती रहती हैं।आलिया कश्यप ने यूरोप वकेशन की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक फोटो में वह बॉयफ्रेंड को लिपलॉक करती भी दिख रही हैं। फोटोज में वह क्रोएशिया में एंजॉय करते दिख रहे हैं। आलिया ने फोटोज में कोई कैप्शन नहीं लिखा बल्कि इमोजी बनाए हैं। पहली तस्वीर में आलिया और शेन पानी में हैं और किस कर रहे हैं। दूसरी में स्वीमिंग करते दिख रहे हैं। तीसरी फोटो में शेन आलिया के गले में बाहें डाले हैं और वह जूस लिए हैं। साथ में फ्रूट्स और जूस की तस्वीरें हैं। उनके कुछ दोस्त भी साथ हैं। कमेंट सेक्शन में आलिया ने लिखा है कि उन्हें पहला फोटो बेहतर लग रहा है। आलिया और शेन इटली से पेरिस और क्रोएशिया तक अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। दोनों 2 साल से साथ हैं और सेकंड ऐनीवर्सरी पर फोटोज शेयर की थीं। शेन के पोस्ट से उनके शादी के प्लान की हिंट मिल  रही थी।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.