Type Here to Get Search Results !

दिवंगत संगीतकार आदेश श्रीवास्तव पर बनेगी फिल्म


दिवंगत संगीतकार आदेश श्रीवास्तव के जीवन पर जल्द ही एक बायोपिक बनने जा रही है। इस बायोपिक की खास बात ये होगी कि इसमें उनके बेटे अवितेश श्रीवास्तव ही उनका किरदार निभाएंगे। फादर्स डे के मौके पर इस बायोपिक की घोषणा हुई है। फिल्म में आदेश श्रीवास्तव की लव स्टोरी और उनके संघर्ष के दिनों को दिखाया जाएगा। अवितेश श्रीवास्तव की डेब्यू फिल्म की घोषणा इसी साल हो चुकी है। उन्हें दीपक मुकुट और मानसी बागला ने उनके डेब्यू प्रोजेक्ट 'सिर्फ एक फ्राइडे' के लिए साइन किया था, जिसका फिलहाल प्रोडक्शन चल रहा है। वहीं, अब वह अपने पिता की बायोपिक में उनकी ही भूमिका निभाते नजर आएंगे। आदेश श्रीवास्तव कैंसर से जूझ रहे थे और इसी के चलते 5 सितंबर 2015 को 51 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बॉलीवुड के कई हिट गाने गाए हैं, जिनमें विशेष रूप से अमिताभ बच्चन पर फिल्माए गए गाने 'शावा शावा', 'चली चली फिर चली' और 'मैं यहां तू वहां' शामिल हैं। 






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.