रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ी कार में अचानक लगी आग से भगदड़ मची
June 01, 2022
0
ऑटो प्री-पेड बूथ के समीप हादसा
जबलपुर। मुख्य रेलवे स्टेशन के सकरुलेटिंग एरिया में खड़ी कार में अचानक आग लग जाने से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। आग की लपटें 6 फिट ऊपर तक उठ रही थी। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आनन फानन में रेत व पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार का अगला हिस्सा जल चुका था। इससे पहले आग पूरी कार को अपनी चपेट में ले लेती उसी बीच नगर निगम की फायर बिग्रेड पहुंच गई और आग को बुझा दिया गया।
बताया जाता है कि मुख्य रेलवे स्टेशन के सामने ऑटो प्रीपेड बूथ के पीछे लगे पीपल के पेड़ के नीचे कार सवार अपने वाहन में बैठकर यात्री का इंतजार कर रहा था तभी अचानक कार के बोनट की तरफ से धुआं उठने लगा। कार सवार जब तक नीचे उतरा कि अचानक आग की लपटें उठने लगीं। मौके पर मौजूद लोग तथा आरपीएफ ने तुरंत आग बुझाने के प्रयास के साथ ही नगर निगम के दमकल विभाग को सूचित कर दिया। कुछ ही मिनटों में फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग को बुझा दिया गया।
Tags