संगठनात्मक कार्यक्रम सहित सांसद व केंद्रीय मंत्री के निवास जाएंगे
जबलपुर। राष्ट्रीय जध्यक्ष जेपी नड्डा के तीन दिनी प्रवास में रोड शो और स्वागत को ऐतिहासिक बनाने भाजपा ने जबरदस्त तैयारी की है। नड्डा की शहर से आत्मीयता का एक कारण उनकी यहां ससुराल होना भी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार जबलपुर आ रहे हैं। ये संयोग भी है कि इस समय प्रदेश अध्यक्ष-राष्ट्रीय अध्यक्ष दोनों की ससुराल जबलपुर में है, और दोनों दामाद तीन दिन शहर में रहने वाले हैं। नड्डा आत्मीय पल देने के साथ महाकोशल के सियासी तिकड़म भी साधेंगे। भाजपा इस समय को चुनावी दृष्टि से पार्टी महत्वपूर्ण मान रही है। पंचायत, निकाय के बाद विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव का लगातार सिलसिला आगामी ढाई साल तक चलने वाला है। इसीलिए जेपी नड्डा प्रदेश के कार्यक्र्ताओं को चुनावी मोड में लाने और हर हाल में सफल होने का मंत्र देना चाह रहे हैं।
संगठनात्मक बैठक और यूथ कनेक्ट अभियान में होंगे शामिल
नड्डा के आगमन के बाद डुमना एयरपोर्ट से रानीताल तक 17 किमी का मेगा रोड-शो आयोजित किया गया है। इसमें नड्डा के साथ सीएम शिवराज सिंह और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल होंगे। यह शो शहर के तीन विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। बता दें कि तीन विधानसभाओं में दो पर कांग्रेस का कब्जा है। पार्टी की नजर चुनाव हारी चारों विधानसभाओं पर है। नड्डा यहां तीन जून तक रहेंगे। उनका ये दौरा पूरी तरह से संगठनात्मक कार्यक्र मों को लेकर है। बीजेपी के महानगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर के मुताबिक डुमना एयरपोर्ट पर वे आज शाम सवा 6 बजे पहुंचेंगे। कल 2 जून को संगठनात्मक कार्यक्र म और यूथ कनेक्ट में युवाओं से संवाद कार्यक्र म में शामिल होंगे।
सांसद राकेश सिंह व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल के निवास जाएंगे
संभागीय कार्यालय के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सांसद राकेश सिंह के आवास पहुंचेगे। इसके बाद जयश्री बनर्जी के निवास पचपेड़ी पहुंचेगे, जो उनकी ससुराल है। 2 जून की सुबह वे शहीद भगत सिंह मंडल के बूथ क्र मांक 106 में आयोजित बूथ बैठक में भाग लेंगे। पूर्वान्ह 11 बजे अजा मोर्चा के कार्यकर्ता आशीष अहिरवार के पूर्व विधानसभा अंतर्गत महर्षिअरविन्द वार्ड घमापुर चौक स्थित निवास पहुंचेंगे। कई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नड्डा शाम 4 बजे वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के यूथ कनेक्ट कार्यक्र म में भाग लेंगे और संभाग के युवाओं को संबोधित करने के बाद शाम 6 बजे वे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के निवास जाएंगे।