Type Here to Get Search Results !

चलती ट्रेन से 21 तोला सोना ले उड़े चोर, आरपीएफ-जीआरपी खंगाल रही फुटेज

यशवंतपुर-जबलपुर ट्रेन के एसी कोच में दो महिलाओं के साथ वारदात 

जबलपुर। यशवंतपुर-जबलपुर ट्रेन में हैदराबाद से जबलपुर आ रही महिला यात्रियों का बैग चोरी हो गया। बैग में 21 तोला सोना के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान रखा था। ट्रेन के जबलपुर पहुंचने पर पीड़ित महिला द्वारा जीआरपी में शिकायत दी गई है। पीड़ित महिलाओं को आरपीएफ द्वारा सीसीटीवी कैमरा के फुटेज दिखाकर चोरों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जाता है कि जीआरपी मामले की जीआरपी प्रारंभिक जांच कर रही है उसके उपरांत चोरी की रिपोर्ट दर्ज करेगी।

 मदन महल से मुख्य स्टेशन के बीच चोरों ने दिखाई करामात

जबलपुर हाथीताल निवासी अंकिता उपाध्याय एवं सुधा उपाध्याय एक बच्चे को साथ लेकर यशवंतपुर-जबलपुर एक्सप्रेस के एसी कोच नंबर-बी-2 की 25,26 नंबर बर्थ पर हैदराबाद से जबलपुर की यात्र कर रहीं थीं। महिला यात्री ने जीआरपी को बताया कि मदन महल रेलवे स्टेशन आने के पहले तक तो उनका बैग उनकी बर्थ में सुरक्षित रखा था, लेकिन ट्रेन जब जबलपुर स्टेशन पहुंची तो बैग रखे गए स्थान पर नहीं मिला। परेशान महिला यात्रियों ने ढूंढने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन जब बैग नहीं मिला तो महिलाएं जीआरपी थाना पहुंच गईं। उन्होने जीआरपी को बताया कि बैग चोरी होने की घटना मदन महल स्टेशन से जबलपुर स्टेशन के बीच की है। इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी सुनील नेमा ने बताया कि पीड़ित महिलाओं को आरपीएफ पोस्ट भेजकर सीसीटीवी फुटेज दिखाए जा रहे हैं ,अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी की जाएगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.