Type Here to Get Search Results !

स्कूल टीचर और परिजनों के बीच मारपीट


उदयपुर के एक स्कूल में शिक्षक और परिजनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस हंगामे के दौरान प्रिंसिपल से भी बदसलूकी की गई है। इस मारपीट और बवाल का एक वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस स्कूल के लैब में रखे कंप्यूटर को एक छात्र ने गिरा दिया था। जिसके बाद शिक्षक ने छात्र को क्लास से बाहर निकाल दिया था। इसी बात से नाराज छात्र के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर टीचर की जमकर पिटाई कर दी। स्कूल में हो रहे हंगामे के दौरान एक शिक्षिका ने समझाइश की कोशिश की, लेकिन उस शिक्षिका के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। मारपीट में पीड़ित टीचर रवि पंड्या को चोट आई है। स्कूल प्रिंसिपल ने समझाने का प्रयास किया तो स्टूडेंट के परिजनों ने प्रिंसिपल से भी बदसलूकी की है। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली थाने में शिक्षक रवि पंड्या की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.