Type Here to Get Search Results !

रिश्ता हुआ कलंकित, बड़े पापा ने मासूम बालिका को बनाया हवस का शिकार

माढ़ोताल पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार 

जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में 14 साल की बालिका के साथ रिश्ते का बड़ा पापा शारीरिक शोषण कर रहा था। पेट में असहनीय दर्द होने के बाद बालिका ने अपनी परिचित महिला से बताया तो रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना का खुलासा हो गया। उसने बताया कि बड़े पापा ने घर में ही उसके साथ गलत काम किया। यह जानकारी मिलते ही महिला ने पीड़िता के साथ माढ़ोताल थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय मासूम कुछ माह पहले से अपने बड़े पिता के साथ ही रह रही थी। उसकी पत्नी कुछ दिन पहले मायके चली गई। घर में अकेली पाकर रिश्ते में बड़े पापा ने मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। शिकायत में बताया गया कि आरोपी मासूम से लगातार ज्यादती कर रहा था, लेकिन जब मासूम दर्द के कारण रोने लगी और उसकी परिचित महिला ने पूछा तो उसने शारीरिक शोषण की बात बताई, जिसके बाद दुष्कर्म होने का खुलासा हो सका। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

बच्ची के माता-पिता जेल में हैं 

 बताया जाता है कि पीड़ित बच्ची के माता पिता लार्डगंज थाना में दर्ज एक हाईप्रोफाइल मामले में जेल में बंद हैं। माता-पिता की गिरफ्तारी होने के बाद बच्ची घर पर अकेली थी। बच्ची के अकेले होने के कारण वह बड़े पापा के घर में रहने लगी थी, जहां हवस का शिकार हो गई।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.