Type Here to Get Search Results !

खड़ी बस से टकराई बोलेरो, नवविवाहिता के साथ आ रहे युवक का परिवार घायल

पाटन रोड से सवारी लेकर धरमपुरा चौक पर रुकी थी बस, 1 गंभीर 

 जबलपुर। पाटन रोड स्थित सूखा से सवारी लेकर जबलपुर आ रही त्रिकाल बस सर्विस की बस सवारी लेने के लिए धरमपुरा चौराहे में रूकी थी तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो टकरा गई। बोलेरो की रफ्तार तेज होने के कारण उसमें सवार 4 लोग घायल हो गए, वहीं बस में बैठे 3 यात्रियों के सिर में सीट पाइप लगने से चोट पहुंची। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए बोलेरो चालक को हिरासत में लिया है। चरगवां पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे बस क्रमांक एमपी 21 सी 0119 यात्रियों को लेकर जबलपुर की ओर जा रही थी। बस धरमपुरा चौराहे के समीप सवारी लेने के लिए रुकी थी तभी पीछे से बोलेरो क्रमांक एमपी 20 बीए 4143 के चालक कपिल साहू ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के बीच हुई टक्कर से हुए तेज धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों का ध्यान गया और उन्होने बोलेरो वाहन के अंदर बैठे यात्रियों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। बस के चालक-परिचालक ने बोलेरो के ड्राइवर को पकड़कर पूछताछ की तो उसने बताया

कि सड़क पर चलते-चलते ध्यान भटक गया और बोलेरो बस से टकरा गई। बताया जाता है कि बोलेरो चला रहे कपिल का कुछ दिन पहले ही विवाह हुआ था। कपिल नवविवाहिता पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को घुमाने जबलपुर से नरसिंहपुर गया था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.