Type Here to Get Search Results !

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज



दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली में पिछले दो दिनों से मौसम के मिजाज में थोड़ी नरमी आई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 56 प्रतिशत रही। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और बहुत हल्की बारिश या बूंदा बांदी के साथ दोपहर और शाम के समय 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.