रेडक्रास सोसायटी उपाध्यक्ष सौरभ बड़ेरिया ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन
जबलपुर। जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों व आजीवन सदस्यों सहित शहर के गणमान्य लोगों से अपना जन्मदिन वृद्धाश्रम में मनाने की अपील के बाद रेडक्रास के उपाध्यक्ष व ग्लोबल ग्रुप के चेयरमैन सौरभ बड़ेरिया ने इसकी शुरुआत अपने बर्थ-डे से की। बुजुर्गो के साथ खुशियों के पल बांटने सपरिवार पहुंचे सौरभ ने आयोजन स्थल की न केवल सजावट कराई बल्कि रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित कराया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि खुशियों को बुजुर्गो के साथ बांटने की जो अनुभूति हुई उसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं है और अपने जीवन में यह सुखद संयोग पहली बार देखा। शास्त्री नगर स्थित निराश्रित वृद्ध आश्रय गृह में सौरभ बड़ेरिया ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और बुजुर्गो द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया।आश्रम के बुजुर्गों को बड़ेरिया परिवार द्वारा वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्र म में शम्भू दयाल बड़ेरिया, मेट्रो हास्पिटल के डायरेक्टर राजीव बड़ेरिया, आशा बड़ेरिया, अनीता बडेरिया,सोनिया बडेरिया, रेडक्र ॉस सोसायटी जबलपुर के प्रदेश प्रबंधकारिणी सदस्य डॉ सुनील मिश्र, सचिव आशीष दीक्षति, कार्यकारिणी सदस्य बलदीप मैनी, सुशील मिश्र, डॉ आकांक्षा शुक्ल, डॉ राजेश मिश्र, आनंद मिश्र, डॉ अभिषेक दुबे, सुनील गर्ग, अमर मिश्र, डॉ राजेश पटेल, डॉ निहारिका यादव, यतिन महीधर, मयूर जोबनपुत्र, प्रतिष्ठा द्विवेदी, नितिन कोहड, अधीक्षिक रजनी बाला, वृद्धाश्रम की व्यवस्थापिका बहनें उपस्थित थीं।