Type Here to Get Search Results !

पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, बुजुर्ग महिला को मिली मदद, देखें वीडियो





SP सिद्धार्थ बहुगुणा को आया था फोन

जबलपुर।  शक्ति नगर बदनपुर निवासी एक महिला ने सोमवार की दोपहर एसपी  सिद्धार्थ बहुगुणा को मोबाईल फोन पर बताया गया कि उसके पड़ोस मे रहने वाली 80 वर्षीय शकुन संस्कार 2-3 दिन पहले अपने घर पर गिर गयी थी, चलने फिरने मे परेशानी हो रही है। घर पर कोई नहीं है, बेटा मजदूरी करता है। एसपी ने तत्काल गढ़ा टीआई राकेश तिवारी को
  निर्देशित किया गया कि वृद्धा  शकुन संस्कार के घर पहुंच कर पूछें क्या परेशानी है, यदि इलाज सम्बधी कोई दिक्कत है तो तत्काल इलाज करायें। टीआई  निजी एम्ब्यूलेंस लेकर वृद्ध महिला के घर स्टाफ के साथ पहुंचे, उन्हें  उपचार हेतु मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया । पुलिस की त्वरित मदद से क्षेत्र में अच्छी प्रतिक्रिया रही।

 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.