महिलाओं-बच्चों का हुआ निशुल्क डेन्टल चेकअप
जबलपुर। गर्मी की छुट्टियों साथ शहर में विभिन्न संस्थाओं द्वारा समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्र म में सिविक सेंटर स्थित जबलपुर क्लब में 10 दिवसीय कैंप का समापन कल किया गया। कैंप में शहर के 35 बच्चों जिनकी उम्र 4 से 15 वर्ष तक थी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समापन अवसर पर क्लब के अध्यक्ष मनोज चौरिसया के मुख्यातिथ्य में विजेता बच्चों को पुरस्कार का वितरण किया गया। पुरस्कार पाते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। कुकिंग की ट्रेनिंग श्रुति गोलछा, आरती राठी, रेशर वसीन के द्वारा दी गई। कैंप में विशेष तौर पर अंशु अग्रवाल द्वारा फेविवल फिम की विशेष ट्रेनिंग दी गई। क्लब के पदाधिकारी संजय गोलछा ने बताया कि यह चौथा समर कैंप लगाया गया है। उन्होंने ताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को नई-नई प्रतिभा की जानकारी प्रदान करना था। इसमें प्रमुख रूप से बच्चों को पेन्टिग योगा आर्ट एडं कार्ट, फायर लेन कुकिगं, फेविवल फिम को लेकर ट्रेनरों द्वारा ट्रेनिंग दी। इस अवसर डॉ चिराग सुहाने द्वारा सभी बच्चों का निशुल्क डेन्टल चेकअप किया गया।