Type Here to Get Search Results !

शहपुरा में महावीर वेयर हाउस में चौकीदार की खून से लथपथ मिली लाश

मालिक का था विश्वसनीय कर्मचारी, पुलिस कर रही पड़ताल 

जबलपुर। शहपुरा थानांतर्गत ग्राम खेड़ा स्थित वेयर हाउस में वर्षो से चौकीदारी कर रहे अधेड़ व्यक्ति की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पूरे क्षेत्र में आग की तरफ फैल गई, जिससे मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मूलत: विजना गांव का रहने वाला 55 वर्षीय छुट्टू बर्मन शहपुरा के खेड़ा में स्थित महावीर वेयर हाउस में पिछले 15 सालों से चौकीदारी कर रहा है और वहीं स्थित एक कमरे में परिवार सहित रहता था। बीती रात उसकी पत्नी और बेटा किसी शादी समारोह में शामिल होने गांव से बाहर गए हुए थे। आज सुबह जब दोनों शादी से वापस लौटे और दरवाजा खोलकर जैसे ही अंदर घुसे तो छुट्टी जमीन पर मुंह के बल पड़ा हुआ था और खून बह रहा था। पत्नी-बेटे ने उसे तत्काल सीधा किया तो मुंह इतनी बुरी तरह चोटिल और खून से सना हुआ था कि पहचान में नहीं आ रहा था। पत्नी और बेटे की रोने की आवाज सुनकर कुछ देर में ही लोग एकत्र हो गए और फिर सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।

 छुट्टू का किसी से कभी विवाद नहीं हुआ

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक छुट्टी महावीर वेयर हाउस संचालक अनिल जैन का बहुत विश्वासपात्र था। इसलिए पिछले 15 सालों से वह वहीं टिका हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक छुट्टू का व्यवाहार भी बहुत अच्छा था और उसका गांव में किसी से विवाद नहीं था। क्षेत्र में चर्चा है कि छुट्टू क ी हत्या की गई है जबकि कुछ लोग इसे हादसे से जोड़कर भी देख रहे हैं। पुलिस ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाते हुए मर्ग कायम कर लिया है। मामले में पड़ताल की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.