Type Here to Get Search Results !

सचिव को बेटा भाजपा मंडल अध्यक्ष, दूसरा बेटा-दामाद महत्वपूर्ण पदों पर जमकर कर रहे भ्रष्टाचार

बरगी विधायक ने लगाए प्रमाणिक आरोप, बिना जीएसटी लाखों के बिल पास

 संजय यादव का आरोप-बरगी-शहपुरा-भिटौनी,चरगवां-बेलखेड़ा,समदपुरा में बह रहा भ्रष्टाचार का नाला 

जबलपुर। कांग्रेस विधायक संजय यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में चहुंओर भ्रष्टाचार का आलम है और बरगी विधानसभा क्षेत्र में तो सारी हद पार कर दी गई हैं। प्रेस कांफ्रेंस में मय प्रमाण के आरोप लगाते हुए विधायक ने कहा कि बेलखेड़ा में सचिव के बेटे की ठाकुर बाबा ट्रेडर्स नाम से दुकान है। उसका दामाद समदपुर में ग्राम रोजगार सहायक है और एक बेटा जनपद पंचायत शहपुरा भिटौनी में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। इन सब की ग्राम पंचायत की खरीदी में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एक बेटा भाजपा मंडल का अध्यक्ष है। शहपुरा व बेलखेड़ा में इन्ही दो फर्मों ठाकुर बाबा ट्रेडर्स और राघव ट्रेडर्स से बिना जीएसटी के लाखों रुपए की खरीदी होती है। 

सरकारी पोर्टल पर दिख रही करतूत, अफसरों ने साध लिया मौन 

इसका प्रमाण स्वयं पंचायत के पोर्टल पर ही स्पष्ट रुप से दिख रहा है। रसूख का असर यह है कि सरेआम भाजपा की एक अशासकीय बैठक तक सरकारी पंचायत के कार्यालय में कर ली गई। साथ ही बेलखेड़ा में 70 लाख रुपए छह माह में खर्च कर दिए गए। इस मामले की विगत दिनों मेरे द्वारा निकाली गई यात्र के बाद कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ से अनेक शिकायत और पत्रचार किए गए , लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। खेत-तालाब, पायली, पीएम आवास-गौशाला सब में भर्राशाही इसी तरह खेत-तालाब योजना में बिना तालाब बनाए और मेड़ बंधान किए हितग्राही के नाम से पैसे निकाल लिए गए हैं। जल संकट से जूझ रहे क्षेत्र में पायली प्रोजक्ट की आड़ में जम कर भ्रष्टाचार का पर्याय जल-जीवन मिशन जो कि मुख्यमंत्री जल योजना कहलाती है वह बन गया है। विधायक ने कहा कि पीएम आवास के नाम बरगी,शहपुरा-भिटौनी, चरगवां आदि में हितग्राहियों का नाम विलोपित कर भ्रष्टाचार किया गया है। स्वीकृत गौशालाएं अधूरे निर्माण और अव्यवस्था का शिकार हैं। स्कूल शिक्षा की पूरे विधानसभा क्षेत्र में दुर्गति है। आठवीं कक्षा के बाद बच्चे पढ़ाई छोड़ रहे हैं क्योंकि कोई विकल्प ही नहीं है जबकि दो-दो कॉलेज स्वीकृत हैं, लेकिन सरकार ने उनका काम रोक रखा है। इसी तरह अन्य विकास कार्य जिसमें बरगी तहसील को पूर्णकालिक दर्जा, चरगवां का स्वीकृत 30 बिस्तर वाला अस्पताल, मैट्रो बस संचालन इत्यादि सबको ठप कर रखा गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.