Type Here to Get Search Results !

हनुमानताल बड़े जैन मंदिर से मूर्ति चोरी बनी रहस्य,पुलिस कर रही पड़ताल

देवी पद्मावती की मूर्ति शिफ्ट करने और गायब करने की चर्चा

 जबलपुर। हनुमानताल स्थित बड़े जैन मंदिर में वर्षो से स्थापित देवी पद्मावती की 70 किलो वजनी मूर्ति रातों-रात गायब हो गई। मूर्ति गायब होने के बाद रोजाना पूजन-अर्चन के लिए पहुंचने वाले जैन समाज के कुछ लोगों ने ट्रस्टियों से मूर्ति के संबंध में पूछा, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर मूर्ति गायब होने की लिखित शिकायत दी। टीआई हनुमानताल उमेश गोल्हानी ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक जैन मंदिर के ट्रस्टियों के बीच सहमति बनी कि उक्त मंदिर में सिर्फ तीर्थाकरों की मूर्तियां ही रहेंगी। इसलिए देवी पदमावती की मूर्ति को कहीं और स्थापित कर दिया जाए। यह बात समाज के लोगों को पता चली तो कुछ लोगों ने मूर्ति को कहीं और शिफ्ट करने का विरोध किया, लेकिन बीती रात अचानक वहां से मूर्ति गायब हो गई। जैन समाज के कुछ लोगों ने ट्रस्टियों से जब मूर्ति के संबंध में पूछताछ की तो उन्होंने मूर्ति के संबंध में जानकारी होने से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में मूर्ति के चोरी होने की खबर फैल गई। मामले की हकीकत जानने के लिए पुलिस ने ट्रस्टियों को पूछताछ करने के लिए बुलाया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.