Type Here to Get Search Results !

बुल्डोजर चला गांव की ओर, सरकारी जमीन पर बना गुंडे का ढावा जमींदोज किया

बघराजी में पुलिस-प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई 

 जबलपुर। हत्या के प्रयास और कई अपराधिक मामलों का आरोपी कुंडम बघराजी में सवा करोड़ रुपए कीमती सरकारी जमीन पर ढाबा का निर्माण कर चला रहा था। कब्जाधारी की अपराधिक कुंडली निकालते हुए पुलिस-प्रशासन की टीम ने ढाबा जमींदोज करते हुए जमीन को कब्जा मुक्त कराया। बताया जाता है कि क्षेत्र में गुंडागर्दी करने वाले सुरेश कनौजिया का खौफ है, संभ्रात परिवार के लोग उससे डरते हैं। विवाद होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई दौरान डीएसपी ग्रामीण अपूर्वा किलेदार,तहसीलदार प्रदीप कौरव, टीआई कुंडम प्रताप सिंह मरकाम, चौकी प्रभारी बघराजी चोखेलाल पंद्रे, पटवारी संदीप यादव ,पटवारी मदन सिंह, इंद्र कुमार विश्वकर्मा, ज्योतेंद्र ज्योतिषी व थाना रांझी, थाना मझगवां, थाना खमरिया का पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

 डीएसपी अपूर्वा किलेदार ने बताया कि कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी एवं एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में सुरेश कनौजिया द्वारा किए गए कब्जे को मुक्त कराया गया है। सुरेश कनौजिया के खिलाफ 323, 294, 325 और 13 जुआ एक्ट एवं 341, 294, 307, 506, 427, 34 के प्रकरण दर्ज हैं। उसके द्वारा खसरा नंबर 501/1 रकवा 18.17 हेक्टेयर भूमि में से 1800 वर्गफुट भूमि पर 50 हजार रु पए की लागत से निर्मित अवैध ढाबा एवं तलघर को जमींदोज करते हुए सवा करोड़ की शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराया है। गौरतलब है कि अपराधी, भूमाफिया एवं मिलावटखोर के विरु द्ध संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश प्रशासन एवं पुलिस विभाग को दिए गए हैं। पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने जानकारी एकत्र कर सुरेश कनौजिया पर कार्रवाई की है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.