Type Here to Get Search Results !

सराफा एसोसिएशन ने कलेक्टर को बताई ट्रैफिक जाम से कारोबार घटने की समस्या

सराफा, कमानिया, फुहारा, लार्डगंज, गंजीपुरा में बार-बार लगता है जाम
जबलपुर। शहर के अव्यवस्थित ट्रैफिक बिगड़े और मुख्य बाजारों में दिनभर में बारंबार ट्रैफिक जाम से हलाकान सराफा एसोसिएशन ने कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी को अपनी पीड़ा बताई और आग्रह किया कि इसके निराकरण की पहल करने ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल द्वारा बताया गया कि मालवाहक वाहनों से दिनभर जाम की स्थिति मुख्य बाजार में बनी रहती है। वहीं नियम विरुद्ध पार्किग के कारण राहगीरों की अलग परेशानी है। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा सराफ के नेतृत्व में कलेक्टर से मिलने गए व्यापारियों ने कहा कि स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण के कारण और बेवक्त की लोडिंग-अनलोडिंग जैसे काम के कारण मुख्य बाजारों में व्यापार सहित अन्य कामकाज से आना-जाना मुश्किल हो गया है। हालत यह है कि मुख्य बाजार जिसमें गंजीपुरा, लार्डगंज, फुहारा, कमानिया से लेकर सराफा तक कारोबार प्रभावित हो गया है। और यह दिन-प्रतिदिन घट रहे व्यापार से पता चल रहा है। इस कारण व्यापारी वर्ग में काफी आक्रोश है। इसलिए बेहतर यह होगा कि स्वयं कलेक्टर इस क्षेत्र का स्पॉट निरीक्षण करें और व्यापारिक-सामाजिक संगठनों से बातचीत कर समस्या का निराकरण कराएं। इससे यातायात-पार्किग और व्यापारिक व्यवस्थाएं बनाई जा सकें। प्रतिनिधि मंडल में राजा सराफ, राजेश सराफ, विजय सुहाने, सुशील सोनी, महेंद्र ओसवाल मीनू, अरुण अग्रवाल, प्रमोद सोनी कल्लू आदि शामिल रहे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.