Type Here to Get Search Results !

तू मेरी नहीं तो किसी और की नहीं हो सकती, पेट्रोल डालकर जला दूंगा जिंदा

रांझी में सरेराह युवती किडनेप, 8 घंटे बाद छोड़कर दी धमकी 

जबलपुर। कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक लड़की का सरेराह अपहरण किया और 8 घंटे के बाद यह धमकी देकर छोड़ दिया कि उनकी बात नहीं मानी तो पूरे परिवार को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया जाएगा। बदमाशों में शामिल एक युवक युवती से एकतरफा प्यार करता है और उसका कहना था कि तू मेरी नहीं होगी तो किसी की नहीं हो सकती।

 टीआई को हफ्ता देने की धौंस बताई बदमाशों ने

 रांझी पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय तिंदनी जलगांव पनागर निवासी युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि इमलिया निवासी लल्लन उर्फ राकेश शुक्ला वर्तमान में महाराजपुर में किराए के मकान में रहता है। लल्लन शुक्ला रिश्तेदार के यहां आता जाता है। इस कारण वह उसे जानती है। लल्लन रेवा पाली मार्क फैक्टरी रिछाई में काम करता है। वहां युवती का छोटा भाई भी काम करता है। पीड़िता के मुताबिक लल्लन उससे एकतरफा प्यार करता है। उसे एक माह से मानसिक रूप से दबाव बनाकर शादी के लिए धमकी दे रहा है कि ‘यदि तू मेरे साथ शादी नहीं करोगी, तो तुङो और तेरे परिवार को जिंदा जला दूंगा। युवती एक महीने से दहशत में जी रही है। रिश्तेदारी और संकोच के चलते वाह घरवालों को भी इस बारे में बताने की हिम्मत नहीं कर पाई। युवती ने बताया कि 18 मई को दोपहर करीब 1 बजे अचानक गोकलपुर चौराहे के पास राकेश शुक्ला उर्फ लल्लन शुक्ला, उसके साथी पंकज और प्रेम कार क्रमांक एमपी 20 सीई 0008 से आए और राकेश ने उसका हाथ पकड़ कर जबरन कार में बैठा लिया। तीनों ने धमकाते हुए कहा कि थाना प्रभारी पनागर को हम लोग हफ्ता देते हैं, जैसा हम कह रहे हैं, वैसा करो, पुलिस हमारा कुछ नहीं कर सकती। शादी तो तेरे को करनी ही पड़ेगी।

 एटीएम-अधारकार्ड और नगदी छीने, फिर कसही गांव के पास उतारा .

 हाथ में पेट्रोल का बॉटल दिखाते हुए राकेश बोला कि विरोध करोगी तो पेट्रोल डालकर जिंदा जला देंगे। फिर उसने धमकाया कि तेरे परिवार का भी यही हाल करूंगा। प्रेम की कार को ड्राइव पंकज कर रहा था। आरोपियों ने उसकी दाहिने हाथ की कलाई जोर से मरोड़कर उसका बैग छुड़ा लिया, इसमें एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, मार्कशीट, समग्र आईडी और नगद 6 हजार रु पए थे। युवती के मुताबिक लल्लन उसका बैग अपने साथ ले गया। उसका मोबाइल छुड़ाकर स्विच ऑफ कर दिया। रात 11 बजे कसही गांव के पास ये बोलकर उतार दिया कि जैसा बोला है, वैसा करना। युवती का दावा है कि आरोपी की रिकॉर्डिग उसके पास है। पीड़िता के मुताबिक लल्लन शुक्ला द्वारा धमकी दी जा रही है कि उससे शादी नहीं करोगी तो सुसाइड कर उसे और उसके परिवार वालों को फंसा देगा। शनिवार रात रात लड़की ने रांझी थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत की । पुलिस ने अपहरण, छेड़छाड़, धमकी और उगाही आदि की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.