Type Here to Get Search Results !

डॉ इलैयाराज का मिशन क्लीन मेडिकल, लगातार तीसरे दिन गंदगी देखकर भड़के

मेंटेनेंस करने वाले पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को लगाई फटकार
जबलपुर। कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ‘मिशन क्लीन मेडिकल’ पर लगातार तीसरे दिन नेताजी सुभाषचंद बोस मेडिकल कॉलेज पहुंचे। सुबह 8.30 मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधिकारी व कर्मचारी उस समय चौकन्ने हो गए जब उन्हें कलेक्टर के औचक निरीक्षण की जानकारी मिली। इस दौरान नाली में बजबजाती गंदगी देखकर कलेक्टर ने नाराजी जताई और कहा कि साफ-सफाई की हर दिन समीक्षा की जानी चाहिए। भ्रमण के दौरान कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी आज मेडिकल कॉलेज में स्थित गल्र्स हॉस्टल परिसर में चल रही सफाई व्यवस्था देखने के लिए भी गए, यहां पर पहले से ही निशाने पर चल रहे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को उन्होंने फिर सख्त लहजे में पूछा कि कल जो काम बताकर गए थे वो अभी तक पूरा हुआ कि नहीं। इस पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी जानकारी देने में अटके तो कलेक्टर ने खुद ही दिए गए काम को बताना शुरू कर दिया और पूछा कि इनमें से क्या-क्या हो गया है। इस मौके पर उनके साथ मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. गीता गुईन, अधीक्षक डॉ. अरविन्द शर्मा, उप अधीक्षक डॉ. ऋचा शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 समय की पाबंदी बेहद जरूरी, खुला रेन बसेरा का गेट

उन्होंने भ्रमण के दौरान सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि काम के लिए जो समय-सीमा दी जाए उसे पूरा कराने की जिम्मेदारी आपकी है। समय की पाबंदी बेहद जरूरी है यदि आप पाबंद नहीं है तो निश्चित ही व्यवस्था अव्यवस्था में बदल जाती है, लिहाजा इसका विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर के आदेश के बाद आज सुबह रैनबसेरा का दूसरा गेट खोल दिया गया। साथ ही यहां पर सफाई व्यवस्था के लिए मेडिकल परिसर में नगर निगम के साथ कॉलेज में सफाई का ठेका लेने वाली कम्पनी के अधिकारी भी सफाई करवाते हुए दिखाई दिए। कलेक्टर द्वार मेडिकल की व्यवस्था दुरुस्त करने की जा रही कवायद से मरीज व उनके परिजनों में सकारात्मक प्रतिक्रिया रही। मेडिकल कॉलेज की डीन ने सफाई ठेकेदार को सख्त हिदायत दी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.