गोरखपुर की ज्वेलरी शॉप में शातिर युवक की करामात
जबलपुर। गोरखपुर मार्केट की महावीर आभूषण शॉप पहुंचे बदमाश ने दुकान संचालक से कहा कि पापा के लिए चेन लेना है। बढ़िया वजनदार सोने की चेन दिखाइए। दुकान संचालक सुनील जैन ने चेन दिखाई तो उसने एक चेन पसंद कर ली। इसी बीच उसने कहा कि ऊपर वाले ट्रे-कैरेट में लगी 4 चेन दिखाइए। सुनील जैन बॉक्स का ढक्कन खोलकर उसे पुन: चेन दिखाने लगे। सुनील का ध्यान भटका तभी बदमाश चारों सोने की चेन अपने पास रख लीं, और फिर चला गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शॉप सहित चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें वारदात को अंजाम देने वाला लड़का स्पष्ट दिख रहा है। महावरी ज्वेलर्स संचालक सुनील जैन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2:40 बजे एक लड़का दुकान में आया था और चेन देखते-देखते शॉप से 4 सोने की चेन कीमत करीब 2 लाख रूपए लेकर चला गया। युवक बिना नंबर की एक्टिवा से आया था। दुकान पहुंचे युवक की बोली-भाषा महाराष्ट्र तरफ की लग रही थी। बदमाश ने 4 सोने की चेन चोरी करने बाद कहा कि वह कुछ देर बाद पापा को लेकर दुकान आएगा। पेमेंट करने के बाद चेन ले जाएगा। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।