Type Here to Get Search Results !

रेडक्रॉस के लिए जॉय स्कूल संचालक अखिलेश मेबन ने कलेक्टर को सौंपा 2 लाख का चैक

जबलपुर। जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल विजयनगर के संचालक अखिलेश मेबन द्वारा कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. को रेडक्रॉस सोसायटी के लिए दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया है। अखिलेश मेबन व प्रदीप बलेचा ने कहा कि पीड़ित मानवता के लिए रेडक्रास अहम भूमिका में रहता है, इसलिए सभी को दान देना चाहिए। इससे पहले भी कोरोना काल में पीड़ित मानवता के लिए सबसे पहले जॉय स्कूल संचालक अखिलेश मेबन ने रेडक्रास सोसायटी को बड़ी राशि दान दी थी। दान देने पर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल विजयनगर के संचालक को धन्यवाद देते हुए उनके इस पुनीत कार्य की सराहना भी की।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.