Type Here to Get Search Results !

पहले परिवार से मेल-जोल बढ़ाया अब रेप में फसा देने की धमकी दे रहे पति-पत्नी

पुलिस थाने पहुंचे दम्पती ने बताई ब्लैकमेलिंग की दास्तान

 जबलपुर। आदर्श नगर गढ़ा में पति-पत्नी ने मोहल्ले में रहने वाले एक परिवार से सुनियोजित तरीके से मेल जोल बढ़ाया। दोनों परिवार एक दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे। कुछ दिन बाद पति-पत्नी ने रेप केस में फंसाने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपए की डिमांड कर दी।

 पीड़ित परिवार ने झूठे मामले में फंसा देने की शिकायत पुलिस से करते हुए कहा कि पिंकी खत्री और उसके पति मोतीलाल ने योजना के तहत मेलजोल बढ़ाया और अब धमकी दे रहे हैं। पूजा तिवारी पति पंकज तिवारी निवासी नव आदर्श कॉलोनी गढ़ा ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के रहने वाले पिंकी और मोतीलाल से 2017 से मेलजोल हुआ। अच्छे संबंध होने के कारण खत्री दंपती ने व्यवसाय चालू करने के लिए उधार में रुपए मांगे। पंकज ने रुपए दे दिए, इसके बाद खत्री परिवार कमजोर आर्थिक परिस्थिति का हवाला देकर अपने और अपने परिवारिक खर्चो के लिए कई बार हमारे परिवार से बैंकों के माध्यम से या नगद पैसे उधार लिए। पिंकी को घर में बेटी जैसा सम्मान मिलने लगा, इसी बीच पिंकी खत्री ने अपने पति के साथ विवाद होने का नाटक करते हुए न्यायालय के समक्ष अपने पति के विरुद्ध एक प्रकरण प्रस्तुत किया। पति से विवाद के चलते पिंकी ने पंकज से मेलजोल बढ़ाते हुए बेटे की स्कूल की फीस सहित गृहस्थी का आवश्यक खरीदने के लिए कहा। मदद के नाम पर पिंकी को साथ सारा समान उपलब्ध करवाया। अब वहीं पिंकी और उसके पति मोतीलाल ने प्लान करते हुए पूजा तिवारी के पति पंकज से 10 लाख रुपए मांगते हुए कहा कि रुपए दे दो नहीं तो रेप के प्रकरण में फंसा देंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.