Type Here to Get Search Results !

आधी रात रेलवे अधिकारियों की नींद उड़ी, टैक ड्रॉप की आशंका पर पटरी-पटरी दौड़ा अमला

मदन महल स्टेशन से लूप लाइन में भेजा गया यात्री ट्रेनों को 

जबलपुर। मदन महल रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात अचानक ट्रेक ड्रॉप हो जाने की आशंका ने एसएण्डटी (सिग्नल एण्ड टेली कम्युनिकेशन) के अधिकारियों की नींद उड़ा दी। जब तक फाल्ट का पता नहीं चल गया तब तक अधिकारी कर्मचारी देर रात तक मदन महल स्टेशन पर पटरी-पटरी घूमते रहे। वहीं मदन महल स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों को बड़ी सतर्कता के साथ लूप लाइन के सहारे जबलपुर स्टेशन पहुंचाया गया ताकि ट्रेनें लेट न हों और यात्री अपने समय पर गंतव्य तक पहुंच सकें। सूत्रों के अनुसार घटना रात 10 बजे की बताई जाती है। मदन महल स्टेशन का पैनल रूम जहां से इस स्टेशन में आने वाली ट्रेनों को प्लेटफॉर्म में प्लेस करवाने अथवा थ्रू निकालने का कार्य किया जाता है वहां पर अचानक सिग्नल मिलना बंद हो गया। सिग्नल न मिलने से पैनल में बैठा स्टॉफ घबरा गया और आनन-फानन में एसएण्डटी के अधिकारियों को सूचित किया गया। अधिकारियों ने भी बगैर कोताही बरते स्टेशन पहुंच गए और फाल्ट ढूंढने का प्रयास किया। इससे पहले की ट्रेनों की पिछले स्टेशनों पर कतार लग जाएं, इटारसी की तरफ से आने वाली ट्रेनों को लूप लाइन के सहारे जबलपुर स्टेशन पहुंचाया गया। दो घंटे की मशक्कत के पश्चात फाल्ट ठीक हो गया और ट्रेनों का परिचालन सुचारू रूप से किया जाने लगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.