Type Here to Get Search Results !

दिल्ली-राजस्थान समेत 4 राज्यों में कल लू का अलर्ट


देश में पिछले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। इससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली, लेकिन अब पारा बढ़ने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि कल यानी रविवार से दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में तापमान फिर 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। इसके साथ ही उत्तर भारत के लोगों को फिर से लू का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 8 मई से 10 मई तक हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई इलाकों में हीट वेव चलने की संभावना है। इसके साथ ही, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और दक्षिण पंजाब में भी 9 मई से 10 मई तक लू चलने की संभावना है।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.