भोपाल। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक दिवसीय दौरे पर पत्नी प्रिदर्शनी के साथ भोपाल पहुंचे। कांग्रेस के आरोप के बारे में वे पत्रकारों से बोले कि जब मैं कांग्रेस में था तो कुछ लोगों को खुजली होती थी, मेरे भाजपा में आने के बाद भी उन्हीं लोगों को खुजली हो रही है। राजा भोज एयरपोर्ट आगमन पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का मंत्री प्रभु राम चौधरी, मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ,पूर्व मंत्री इमरती देवी सहित जबलपुर से पहुंचे भाजपा महानगर उपाध्यक्ष हर्षित सिंघई ने स्वागत किया।
Breaking News
Loading...
