संभागीय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार का नए सदस्य बनाने पर जोर
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी का युवा मोर्चा ज्यादातर जिलों में पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद अब संगठन में नए युवाओं को जोड़ने यूथ कनेक्ट अभियान चलाएगा। जबलपुर में युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने संभागीय बैठक में इस अभियान की रूपरेखा पेश करते हुए बताया कि पार्टी के पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के अन्तर्गत आगामी 15 मई से 15 जून तक युवा जोड़ों अभियान के अन्तर्गत नए कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति-नीति से परिचित कराकर जोड़ा जाएगा।
देश का भविष्य भाजपा में ही सुरक्षित देखती है जनता
रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित संभागीय बैठक के दौरान हाल ही में घोषित जबलपुर महानगर इकाई के पदाधिकारियों सहित संभाग के जिलों से आए पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा कि युवा मोर्चा के हर पदाधिकारी को जिम्मेदारी के साथ अभियान को सफल बनाना है। यूथ कनेक्ट कार्यक्रम के निमित्त आयोजित संभागीय बैठक के बाद संभागीय समिति का गठन भी किया जाएगा एवं संपूर्ण मध्यप्रदेश के सभी मंडलों में आयोजन किया जाएगा जिसमें मंडल स्तर तक की रूपरेखा तैयार की जाएगी। यूथ कनेक्ट कार्यक्र म के अंतर्गत युवा मोर्चा मध्यप्रदेश प्रदेश के युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का काम करेगा। उन्होने बताया कि सोशल मीडिया कैंपेन 30 मई से 27 मई तक पांच दिवसीय आयोजन किया जाएगा एवं संभागीय युवा सम्मेलन 5 जून से 15 जून तक संभाग केंद्र पर आयोजित किया जाएगा। वैभव पवार ने कहा कि देश का नेतृत्व करने के लिए लोग भाजपा में ही देश का भविष्य देखते हैं और हमारी पार्टी की विचारधारा से जुडना चाहते है हमारे देश की जनसंख्या में आधे से अधिक युवा हैं जो आने वाले समय में हमारे भारत को विश्वगुरु बनाने हेतु सदैव तत्पर है जरूरत है उन्हें सही विचारधारा से जोड़ने की और हम युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि हम अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा से जोड़ें।
बैठक में शामिल हुए सभी पदाधिकारी
संभागीय बैठक में युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री एवं जबलपुर संभाग के प्रभारी राहुल तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम तिवारी, पूजा देवी सिंह, राम पटेल, महानगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अतुल दुबे, हरीश ठाकुर, जय रोहाणी, सत्येंद्र पटवा एवं संभाग के सभी जिला अध्यक्ष सहित रौनक अग्रवाल, ईशान नायक, श्रीकांत परिहार, राहुल कपूर, अरु ण तिवारी, श्रीकांत कुक्की वर्मा, राम सोनकर, शुभम अरिहंत, यशराज शर्मा, प्रणय गुप्ता, शरद विश्वकर्मा, रविंद्र तिवारी, अंकित फ्रांसिस, अनिकेत रावत, गोपाल गुप्ता आदि उपस्थित थे।