Type Here to Get Search Results !

ये मिलावटी दारू है चढ़ती नहीं, 20 साल के अनुभवी दरुए ने गृहमंत्री-आबकारी विभाग से की शिकायत


प्रमाण के तौर पर रखे दो पौअे,लैब में जांच कराकर ठोकेगा केस


उज्जैन। दैनिक उपयोग की सामान्य वस्तुओं, पेय पदार्थो व अन्य में मिलावट की शिकायत के बाद एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें शराब पीने के एक शौकीन ने गृहमंत्री, जिले के एसपी व आबकारी विभाग से शिकायत कर कहा है कि देसी शराब के ठेकों पर मिलावटी दारू बिक रही है। दारू में पानी मिलाकर बेचा जा रहा है, क्योंकि पूरी बोतल खतम करने के बाद भी नशा नहीं चढ़ता। उज्जैन के रहने वाले लोकेंद्र सेठिया का दावा है कि वह 20 साल से शराब पी रहे हैं, लेकिन इस समय जो शराब बिक रही है वह चढ़ती नहीं है, क्योंकि ठेकदार पानी मिलाकर ग्राहकों को लूट रहे हैं।
खुद को आर्यसमाज मार्ग बहादुरगंज निवासी बताने वाले लोकेंद्र का कहना है कि उन्होने क्षीर सागर इलाके की शराब दुकान से देसी शराब के 4 पौअे खरीदे थे। दो पौअे पीने के बाद भी दारू चढ़ी नहीं,क्योंकि उसमें पानी मिला था। पैक बोतल के अंदर पानी की मिलावट का मतलब है कि ठेकेदार उसकी पैकिंग के पहले शराब में मिलावट कर रहे हैं। लोकेंद्र का दावा है कि वे 20 साल से शराब पी रहे हैं और ऐसी मिलावटी और फीकी दारू कभी नहीं मिली। उन्होने चार में से दो  पौअे पीये और दो बचाकर रख लिए हैं। उनका कहना है कि राज्य के गृहमंत्री, आबकारी विभाग और जिले के एसपी से शिकायत करने के बाद पैक पौओं की लैब में जांच कराएंगे और सरकार व ठेकेदार पर उपभोक्ता फोरम में मुकदमा ठोकेंगे। शिकायत में लोकेंद्र ने कहा है कि शराब ठेकेदारों पर जांच कर कार्रवाई की जाए ताकि दूसरा ग्राहक धोखाधड़ी और मिलावट का शिकार न हो।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.