Type Here to Get Search Results !

दूर के रिश्ते का जीजा बनकर नर्स की जमा पूंजी से निकाल लिए 1.28 लाख

लाचार पिता और भाई बहन की पढ़ाई की जिम्मेदारी संभाल रही युवती से धोखा

 जबलपुर। निजी अस्पताल में नर्स की नौकरी कर लाचार पिता के साथ ही छोटी बहन व भाई की पढ़ाई का जिम्मेदारी निभा रही युवती के साथ दूर के रिश्ते का जीजा बनकर सायबर ठग ने उसके बैंक खाते से 1 लाख 28 हजार रुपए निकाल लिए। जमा पूंजी निकलने के बाद युवती ने गोहलपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। कटनी निवासी आरती पटैल प्राइवेट अस्पताल में नर्स की नौकरी कर परिवार का एक मात्र सहारा बनी है। उसने बैंक में बचत राशि जमा कर रखते हुए छोटी बहन को बीएससी और भाई को 12 वीं कक्षा की पढ़ाई का खर्च उठा रही है। बीती 8 मई को उसके मोबाइल फोन पर कॉल आया और उसे बताया कि वह मौसी की जेठानी की बेटी गुड़िया का पति बोल रहा हूं। उसने कहा कि मेरे इंटरनेट में परेशानी होने के कारण राशि नहीं आ पा रही है, तुम अपने बैंक खाते में बुला लो। कथित जीजा का कहना था कि वह राशि बाद में उससे ले लेगा। आरती झांसे में आ गई और फोन करने वाले ने जो लिंक भेजा उसकी जानकारी देती रही। जालसाज ने उसके मोबाइल पर 9 बार लिंक भेजा और हर बार आरती के खाते से पैसे कटते रहे। जब उसके मोबाइल पर मैसेज आए तो रात हो चुकी थी और खाते से 1.28 लाख रुपए निकल चुके थे। आरती ने फोन लगाया तो नंबर स्विच ऑफ मिला। बाद में पता चला कि कॉल करने वाला उसकी मौसी का कोई दामाद नहीं था। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.