Type Here to Get Search Results !

लुभावनी योजना में राशि दोगुनी करने का झांसा देने वाली गैंग से 10 करोड़ रुपए जब्त

बालाघाट पुलिस ने की फ्रॉड गैंग पर छापामारी, 11 आरोपी गिरफ्तार 

बालाघाट। चिटफंड कंपनी और रकम दोगुनी-चौगुनी करने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाली गैंग पर कार्रवाई करते हुए बालाघाट पुलिस ने फ्रॉड गैंग के 11 लोगों को गिरफ्तार कर 10 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। दरअसल, जिले के कई हिस्सों में लोगों से जालसाजी की गई थी, लेकिन शिकायत न मिलने से पुलिस कुछ कर नहीं पा रही थी। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत आने के बाद सक्रिय पुलिस ने ठगबाजों का भांडा फोड़ दिया। 

 3 स्थानों से नकदी, मोबाइल फोन व वाहन जब्त किए

बालाघाट एसपी समीर सौरभ के निर्देश पर लांजी व किरनापुर क्षेत्र के निवेशकों की पतासाजी करने के बाद पुलिस ने कई स्थानों पर छापे मारकर कंपनी के एजेंट व कर्मचारियों की धरपकड़ की और उनके पास से करीब 10 करोड़ रुपए बरामद किए। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सोमेंद्र कांकरायने, हेमराज आमाडारे, अजय तिड़के सहित तामेश मंसुरे निवासी कोकना, राकेश मंसुरे निवासी कोकना, प्रदीप कांकरायने निवासी बोलेगांव, ललित वैष्णव बोलेगांव, राहुल बापुरे बोलेगांव, रामचंद्र कालबेले बोलेगांव, शिवजित चिले छिंदीकुंआ चौकी किन्ही, मनोज सोनेकर निवासी किन्ही सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं तीन आरोपी महेंश तिड़के, कुंदन यादव, धनराज आमाडारे फरार हो गए जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। लुभावनी योजना बताकर लोगों से ठगी करने के मामले की जांच पड़ताल व छापामारी कर पुलिस ने तीन अलग अलग स्थानों से 10 करोड़ नकद, 16 मोबाइल फोन व 3 वाहन जब्त किए हैं। वहीं प्रथम दृष्टया अनिमित जमा योजना प्रतिबंद्ध अधिनियम एक्ट 2019 के तहत अपराध करना पाए जाने पर आरोपियों के विरूद्ध अधिनियम की धारा 21(1) 21(2) के तहत पृथक पृथक थानो में अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.