Type Here to Get Search Results !

प्रशांत किशोर-KCR की मुलाकात से कांग्रेस में मचा हड़कंप



प्रशांत किशोर-KCR की मुलाकात से कांग्रेस में मचा हड़कंप

नई दिल्ली। मोदी के नेतृत्व वाली BJP को रोकने के लिए प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के बड़े नेताओं के सामने 600 पन्नों का प्रेजेंटेशन दिया है। यही वजह है कि एक बार फिर से PK चर्चा में आ गए हैं। एक ओर जहां चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस के साथ चर्चा के बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मिल रहे हैं। वहीं, इस बीच कांग्रेस के तेलंगाना प्रभारी मणिकम टैगोर के एक ट्वीट ने सियासी चर्चाएं बढ़ा दी हैं। उन्होंने बगैर नाम लिए सवाल किया है, जिसे किशोर और तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख की मुलाकात से जोड़कर देखा जा रहा है।
टैगोर ने बगैर किसी का नाम लिए ट्वीट किया, 'कभी भी ऐसे किसी व्यक्ति का भरोसा मत करो, जो आपके दुश्मन का दोस्त हो।' उन्होंने सवाल किया, 'क्या यह सही है?' खास बात है कि तेलंगाना में टीआरएस और कांग्रेस को प्रतिद्विंदी माना जाता है। अब सीएम खुद ही सार्वजनिक तौर पर बता चुके हैं कि किशोर टीआरएस के साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के साथ भी जारी चर्चाओं ने सवाल खड़े किए हैं।
खबरें थी कि किशोर ने रविवार को हैदराबाद में केसीआर से मुलाकात की थी। अटकलें लगाई जा रही है कि किशोर की I-Pac ने टीआरएस के साथ काम करने का फैसला किया है। इधर, कुछ कांग्रेस नेताओं का मानना था कि चुनावी रणनीतिकार को अन्य पार्टियों से अलग होना होगा। किशोर इससे पहले पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस समेत कई दलों के साथ काम कर चुके हैं।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.