Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कश्मीर में शहीद सीआईएसएफ एसआई श्री पटेल को दी श्रद्धांजलि


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कश्मीर में शहीद सीआईएसएफ एसआई श्री पटेल को दी श्रद्धांजलि

शहीद के परिवार को एक करोड़ की सम्मान निधि और एक परिजन को शासकीय सेवा

प्रतिमा लगाने की घोषणा

कटनी - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कश्मीर में पदस्थ मध्यप्रदेश के सतना जिले के निवासी एसआई श्री शंकर प्रसाद पटेल की शहादत पर दुरूख व्यक्त किया है।

            शहीद श्री पटेल भिलाई की थर्ड रिजर्व बटालियन में कार्यरत थे। गत 10 अप्रैल को उन्हें ड्यूटी पर कश्मीर भेजा गया था। एक आतंकी हमले में 22 अप्रैल को वे शहीद हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शहीद एसआई श्री पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके शौर्य को प्रणाम कर श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ। उन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस का प्रदर्शन किया।

            मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शहीद के परिवार के दुरूख और संकट की घड़ी में मध्यप्रदेश शासन साथ है। शहीद के परिवार को एक करोड़ की सम्मान निधिपरिवार से चर्चा कर एक सदस्य को शासकीय सेवा में लेने और ग्राम में शहीद की प्रतिमा लगाने का कार्य किया जाएगा। किसी एक संस्था का नाम भी शहीद के नाम पर रखा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री राम खेलावन पटेल ने उनकी ओर से शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.