Type Here to Get Search Results !

उज्जैन में भस्मारती के बाद श्रद्धालुओं को मिलेगा चाय नाश्ता



उज्जैन में भस्मारती के बाद श्रद्धालुओं को मिलेगा चाय नाश्ता

उज्जैन । ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में अब भक्तों को सुबह नाश्ते में पोहा व चाय दी जाएगी। दो-तीन दिन में यह सुविधा शुरू हो जाएगी। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति बड़े गणेश मंदिर के समीप निश्शुल्क अन्नक्षेत्र संचालित करती है। महाकाल दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को सुबह 11 से रात नौ बजे तक लगातार निश्शुल्क भोजन प्रसादी वितरित की जाती है। समिति अब सुविधा का विस्तार करने जा रही है। इसके अंतर्गत सुबह छह से आठ बजे तक अन्न् क्षेत्र में नाश्ता भी कराया जाएगा। फिलहाल जो मैन्यू तैयार किया गया है, उसमें पोहा व चाय की व्यवस्था रहेगी। मंदिर प्रशासन के अनुसार यह व्यवस्था विशेष तौर पर भस्म आरती दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुरू की जा रही है, क्योंकि भस्म आरती दर्शन के लिए श्रद्धालु रात 11 बजे से दर्शन की कतार में लग जाते हैं।भस्म आरती संपन्न होने पर सुबह छह बजे मंदिर से बाहर निकलते हैं। मंदिर समिति की योजना है कि रात्रि जागरण के पश्चात श्रद्धालुओं को सुबह निश्शुल्क नाश्ता व चाय उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.