सिकलसेल एनीमिया का पता लगाने 17 हजार 177 लोगों की हुई जांच
872 मरीज पाजेटिव मिले
सिकलसेल एनीमिया मिशन के अंतर्गत जिले के आदिवासी बाहुल्य विकासखंड बैहर, बिरसा एवं परसवाड़ा में सिकलसेल एनीमिया के मरीजों का पता लगाने के लिए सतत अभियान चलाया जा रहा है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ परेशन उपलप ने बताया कि दिनांक 19 अप्रैल से 23 अप्रैल 2022 तक सिकल सेल एनीमिया मिशन के अंतर्गत परसवाड़ा ब्लाक में कुल 9274 लोगों की जांच की गई है, जिसमे 580 मरीज सिकल सेल एनीमिया पॉजिटिव मिले है। इसी प्रकार बैहर ब्लाक में कुल 5221 लोगों की जांच की जिसमे 220 मरीज पॉजिटिव मिले तथा बिरसा ब्लाक में कुल 2682 लोगो की जांच में 72 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इस प्रकार बालाघाट जिले मे सिकल सेल एनीमिया मिशन के अंतर्गत कुल 17 हजार 177 जांचे की गई जिसमे 872 मरीज पॉजिटिव मिले है। सिकल सेल एनीमिया के मरीजों का पता लगाने के लिए जांच का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

