Type Here to Get Search Results !

स्कूल में लड़की को मोबाइल में बात करते देखा,प्रिंसिपल बोला-मेरे कमरे में अकेली आओ

9वीं की स्टूडेंट से अश्लीलता की हदें पार कीं, शासन ने किया सस्पेंड 

रीवा। सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की 9 वीं कक्षा की स्टूडेंट के साथ की गई हरकत से शिक्षा विभाग शर्मसार हो गया। लड़की को उसने मोबाइल फोन पर बात करते सीसीटीवी कैमरे में देखने के बाद धमकाते हुए कहा कि तुम किससे बात करती हो, मुङो पता है, मेरे पास रिकार्डिग है। लड़की ने जब प्रिंसिपल से ये बात किसी को न बताने कहा तो वो बोला कि तुम मेरे कमरे में आओ अभी। इस मामले की शिकायत के बाद त्वरित एक्शन लेते हुए शासन ने प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया।

 बाथरूम के अंदर एक्टिविटी और बॉडी की बनावट पूछ रहा था

बताया जाता है कि रीवा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरतड-2 के प्रिंसिपल अमरेश सिंह ने लड़की को मोबाइल पर बात करते देखने के बाद उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और कहा कि वह परिवार वालों को बताएगा कि तुम्हारा किसके साथ चक्कर चल रहा है। ऑडियो और सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिग की धमकी देकर वह उससे बात करने लगा। प्रिंसिपल उससे अश्लील बातें करने लगा और पूछने लगा कि बाथरूम के अंदर कैसी एक्टिविटी होती है और तुम्हारी बॉडी की बनावट कैसी है? आदि..आदि। फिर एक दिन उसने लड़की को फोन कर कहा कि तुम अभी अकेले आओ मेरे ऑफिस, लड़की ने कहा कि सर, इस समय कैसे आ सकती हूं तो प्रिंसिपल ने दबाव बनाया। दरअसल, लड़की घर वालों को यह बात न बताने के लिए प्रामिस कर चुकी थी कि आप जब बुलाओगे, मैं आ जाऊंगी, इसी के एवज में प्रिंसिपल उसे अकेले स्कूल ऑफिस में बुला रहा था।

 लड़की ने सहपाठियों को बताई बात तो हुई कार्रवाई

बताया जाता है कि बातचीत का ऑडियो लेकर लड़की ने सहपाठियों को ये बात बताई तो यह शिकायत शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंची। संचालनालय लोक शिक्षण द्वारा कमेटी बनाकर इसकी जांच कराई गई और इसके बाद आयुक्त अभय वर्मा ने प्रिंसिपल अमरेश सिंह को सस्पेड कर दिया गया। इस मामले को लेकर छात्र संगठनों में रोष व्याप्त है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.