Type Here to Get Search Results !

6 साल से गांव वाले ढूंढ रहे शौचालय, कागजों में बन गया, सीएम हेल्पलाइन में भी जवाब नहीं

कागजों पर हो गया फर्जीवाड़ा,खुली झूठी ओडीएफ की पोल
शहपुरा जनपद में ओडीएफ का अजीबो-गरीब उदाहरण सामने आया है। शहपुरा जनपद पंचायत के कुलोन गांव के लोग 6 साल से गांव में बने शौचालय खोज रहे हैं। दरअसल, इनके गांव में 2016 में ही शौचालय बनने की सूची जारी कर दी गई, लेकिन धरातल पर एक भी नहीं बना। बताया जाता है कि ग्रामीण सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत कर चुके, पर वहां से भी जवाब नहीं मिला। जनपद पंचायत शहपुरा के कुलोन गांव के ग्रामीण शौच के लिए बाहर जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर शिकायत की है कि उनके गांव में 2016 की सूची में सैकड़ों लोगों के घर बिना शौचालय बनाए, फर्जी सर्वे के आधार पर भुगतान कर दिया गया। सचिव डिभोले पटेल के मुताबिक सर्वे सूची में पहले से नाम दर्ज होने के कारण हितग्राहियों को नए सिरे से योजना का लाभ भी नहीं दे पा रहे। ग्रामीण अखिलेश लोधी, अवलेश, रामिकशन ने बताया कि प्रशासन सूची में दर्ज नाम वाले घरों का सर्वे कर खुद हकीकत देख लें। पूर्व में भी इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अधिकारियों द्वारा सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीण शौचालय बनवाने की मांग को लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.