Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर इलैयाराजा ने की ठसाई, अधिकारी सुबह से कराने लगे दफ्तर की सफाई

अपर कलेक्टर विमलेश सिंह को दिया मॉनीटरिंग का जिम्मा 

जबलपुर। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी द्वारा कलेक्ट्रेट में साफ-सफाई में लापरवाही और अव्यवस्थाएं देखकर अधिकारियों की ठसाई का असर शनिवार की सुबह से देखने मिला, जहां अधिकारी व विभाग प्रमुख जिला प्रशासन के मुख्यालय में सफाई करने और करवाने में जुटे रहे। इसके चलते यहां-वहां हुई बेतरतीब पार्किग और गंदगी वाले स्थानों पर सफाई की जा रही है। साथ ही एसडीएम-तहसीलदारों की कोर्ट के अलावा अन्य विभागों के दफ्तर में जा कर भी साफ-सफाई अपर कलेक्टर विमलेशसिंह एवं अन्य अधिकारियों ने कराई। दरअसल ,शुक्रवार को कलेक्टर ने सम्बंधित अधिकारी-कर्मचारियों को फटकार लगाकर श्रमदान करने कह दिया था जिसका असर सुबह से दिख रहा है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने कल खनिज शाखा, आयुष विभाग, रजिस्ट्री दफ्तर के आसपास, वकीलों के बैठने वाले स्थान, कलेक्ट्रेट के बाहर चाय-पान के ठेले खड़े होने वाले स्थान का निरीक्षण किया था। इस दौरान सम्बधित विभागों में अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस भी देने कहा था। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में यहां-वहां बैठ रहे स्टाम्प वेंडर्स को उनके निर्धारित स्थान पर और लोक सेवा केंद्र के आसपास हुई अव्यवस्था भी सुधारने कहा था। इसके चलते आज सुबह से अपर कलेक्टर विमलेश सिंह सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने कमरों की सफाई कर रहे हैं और अमले से करा रहे हैं। इसमें जहां आवश्यक हैं वहां पुताई और सफाई भी की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.