Type Here to Get Search Results !

पीएफ की राशि निकलवाने मांगी रिश्वत, सीबीआई ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

सिंगरौली कोल माइंस में इंस्पेक्टर को टीम ने किया ट्रैप 

जबलपुर। सीबीआई जबलपुर की टीम ने सिंगरौली स्थित कोल माइंस के प्रोविडेंट फंड सीएमपीएफ इंस्पेक्टर को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। माइनिंग इंस्पेक्टर राजेश रंजन ने एक कर्मचारी के फंड में जमा 59 लाख रुपए निकलवाने के एवज में 1 लाख रु पए की रिश्वत मांगी थी। 50 हजार में सौदा तय हुआ और पहली किश्त के तौर पर 10 हजार रु पए मांगे। सीबीआई की टीम ने माइनिंग इंस्पेक्टर को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया। सीबीआई टीम उसके कार्यालय सहित घर में दस्तावेज खंगाल रही है। आरोपी को जबलपुर मुख्यालय लाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के बाद उसे आज सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 रिश्वत न देने पर रकम फसने का डर दिखाया

 जानकारी के मुताबिक सिंगरौली स्थित कोल माइंस प्रोविडेंट फंड सीएमपीएफ के इंस्पेक्टर राजेश रंजन के खिलाफ 50 हजार रु पए रिश्वत मांगे जाने की शिकायत सीबीआई जबलपुर को मिली थी। सीबीआई एसपी अजय दुबे के निर्देश पर एक टीम सिंगरौली पहुंची, सीबीआई ने इंस्पेक्टर राजेश रंजन को कोल माइंस कर्मचारी से10 हजार रु पए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। कोल माइंस के पीड़ित कर्मचारी ने सीबीआई को बताया कि सीएमपीएफ में उसकी 59 लाख रु पये फंड की राशि जमा है। रकम निकालने के लिए उसने सीएमपीएफ में आवेदन किया था। राशि जारी करने के लिए इंस्पेक्टर रंजन ने एक लाख रु पये रिश्वत मांगी। उसने कर्मचारी को डर दिखाया कि रिश्वत न मिलने पर फंड की रकम फस जाएगी। इसके बाद माइनिंग इंस्पेक्टर ने रिश्वत की रकम की पहली किश्त 10 हजार रु पए लेकर आरोपी ने कर्मी को बुलाया था, जहां पकड़ा गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.