Type Here to Get Search Results !

युवा उद्यमी मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लें लाभ



युवा उद्यमी मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लें लाभ

कटनी - प्रधानमंत्री उद्यम का्रति योजना के तहत युवाओं को उद्योगसेवा अथवा व्यवसाय प्रारंभ करने के लिये एक लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक बैंक ऋण उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इच्छुक युवा ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

            योजना के तहत सेवा एवं खुदरा व्यवसाय के लिये एक से 25 लाख रुपये तक तथा औद्योगिक इकाई शुरु करने के लिये एक लाख रुपये तक तथा औद्योगिक इकाई शुरु करने के लिये एक लाख से 50 लाख रुपये तक ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कटनी से प्राप्त की जा सकती है। योजना के तहत स्वयं का व्यवसायसेवा या उद्योग स्थापित करने के लिये युवाओं को बैंक गारंटी नहीं देनी होगी। सरकार युवाओं की ओर से गारंटी स्वयं देगी। ऋण लेने वाले युवाओं को राज्य शासन द्वारा तीन प्रतिशत ब्याज दिया जायेगा। सीजीटीएमसीई के अंतर्गत ऋण की गारंटी के प्रीमियम का भुगतान अधिकतम सात वर्ष के लिये होगा।

            मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेने के इच्छुक व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिये। आवेदक को बरही कक्षा उत्तीर्ण होना जरुरी है। साथ ही युवा की वार्षिक पारिवारिक आय 12 लाख रुपये से कम होनी चाहिये।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.